congress leader and brother vandalized restaurant in Indore Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाना पहुंचने में हुई देर तो कांग्रेस नेता व भाई ने की तोडफोड

khaskhabar.com:
खाना पहुंचने में हुई देर तो कांग्रेस नेता व भाई ने की तोडफोड
वहां उसने व उसके साथियों ने ढाबे में तोडफोड कर दी। आलोक और उसके साथियों के पास बेसबॉल, हॉकी स्टिक और बल्ले थे। वहां उन्होनें ढाबे के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। जब अभय वर्मा को इस बात का पता चला तो वह भी ढाबे पर पहुंच गया और ढाबे के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। ढाबा संचालक रघुवीरसिंह सोढी का आरोप है कि आलोक ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आलोक और उसके साथी बेसबॉल के डंडे, हॉकी स्टिक और क्रिकेट के बल्ले लेकर ढाबे पर पहुंच गए। वहां उन्होंने तोडफोड शुरू कर दी। मामला पुलिस थाने में पहुंचा तो दोनों पक्षों की ओर से सैंकडों लोग वहां इकट्ठे हो गए। विवाद की सूचना पर पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा भी थाने पहुंचे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement