congress leader and brother vandalized restaurant in Indore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाना पहुंचने में हुई देर तो कांग्रेस नेता व भाई ने की तोडफोड

khaskhabar.com:
खाना पहुंचने में हुई देर तो कांग्रेस नेता व भाई ने की तोडफोड
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता अभय वर्मा और उसके भाई आलोक पर एक ढाबे पर तोडफोड करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना भंवर कुंआ थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय वर्मा के भाई आलोक वर्मा ने पिशोरी ढाबे से खाना मंगाया था। ढाबे से डिलिवरी ब्वॉय स्कूटर लेकर आलोक वर्मा के पास जा रहा था लेकिन खाना पहुंचने में देरी होने पर आलोक ने ढाबे पर फोन कर डिलिवरी ब्वॉय को रास्ते में ही रूकवा लिया। इसके बाद आलोक अपने साथियों के साथ डिलिवरी ब्वॉय के पास पहुंचा और उससे मारपीट की और उसका स्कूटर तोड दिया। साथ ही वह अपने साथियों के साथ ढाबे पर पहुंच गया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement