Congress Jat Sabha Jassi arrested in fraud case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस जाट सभा अध्यक्ष जस्सी ठगी के मामले में गिरफतार

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 10:54 PM (IST)
कांग्रेस जाट सभा अध्यक्ष जस्सी ठगी के मामले में गिरफतार
मोहाली। गांव बल्लोमाजरा निवासी जसदीप सिंह बासी उर्फ जस्सी बल्लोमाजरा को मोहाली पुलिस ने सोमवार को ठगी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गौर होकि जस्सी कांग्रेस पार्टी की पंजाब जाट सभा का अध्यक्ष है और कबड्डी प्रमोटर है। एसएचओ थाना फेज 1 जे पी सिंह ने इसकी पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक एक एनआरआई गुरचरण प्रकाश सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को करीब 3 साल पहले 2013 में दी थी। जिसमें उनके द्वारा कहा गया था कि जस्सी ने उनसे 3 एकड़ जमीनी सौदे के एवज में 25 लाख रुपए बतौर बयाना ले लिया। बाद में उनको पता चला कि उनके साथ फर्जी बयाना किया गया है। पुलिस ने यह केस बीते बरस 2015 में दर्ज किया था। मामले की आगे की कार्यवाही एएसआई बख्शीश सिंह कर रहे है। केप्टन का करीबी अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement