Advertisement
कांग्रेस को हरियाणा के अहिरवाल क्षेत्र में वापसी की उम्मीद

यह क्षेत्र भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव का गढ़ है। राव इंद्रजीत सिंह पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री थे, लेकिन 2014 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। कैप्टन अजय सिंह यादव कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।
मौजूदा चुनाव में उनके बेटे चिरंजीव यादव रेवाड़ी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राव इंद्रजीत हालांकि रेवाड़ी से अपनी बेटी आरती सिंह के लिए टिकट का जुगाड़ नहीं कर सके।
इसके बजाय भाजपा ने उनके सहयोगी सुनील मुसेपुर को टिकट दिया। रेवाड़ी के मौजूदा विधायक रणधीर कापड़ीवास टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
अन्य कई मौजूदा विधायक हैं, जो टिकट वितरण में अनदेखी किए जाने से नाराज हैं। इनमें गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, बादशाहपुर के विधायक और मंत्री राव नरबीर सिंह शामिल हैं।
महेंद्रगढ़ में भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेता रामविलास शर्मा को फिर से मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस के राव दान सिंह हैं। भले ही इस क्षेत्र में यादव समुदाय का वर्चस्व है। मगर इसके बावजूद शर्मा ने पिछले चुनाव में महेंद्रगढ़ सीट पर मोदी लहर पर सवार होकर जीत हासिल की थी।
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किसानों को कर्ज माफी, महिलाओं को नौकरी में आरक्षण, शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नकद प्रोत्साहन, हिंसक भीड़ (मॉब लिचिग) को रोकने के लिए एक मजबूत कानून, बिजली के बिलों में कटौती जैसे कई बड़े वादे किए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


