Congress has 100 years old relationship with farmers and laborers: Ghulam Nabi Azad Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस हमेशा गरीब और किसानों के साथ रही है: गुलाम नबी आजाद

khaskhabar.com: रविवार, 31 मार्च 2019 3:59 PM (IST)
कांग्रेस हमेशा गरीब और किसानों के साथ रही है: गुलाम नबी आजाद
भाजपा वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ओच्छे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) और नोटबंदी जैसे गलत निर्णयों के कारण देश के 4 करोड़ 77 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं।आजाद ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को जिस तरह का समर्थन पूरे हरियाणा के लोगों से मिल रहा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा में कांग्रेस दस की दस लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी जी को बनाने में अपना अहम योगदान देने का काम करेंगे। परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए पांचवे दिन उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा से प्रदेश में बदलाव की लहर शुरू हो गई है,जो ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार लाने का काम करेगी बल्कि कुछ महीनों बाद हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी। जनता अब चुनाव के दिन का इंतजार कर रही है और आगामी 12 मई को होने वाले आम चुनाव में भाजपा को सबक सिखानेे का मन बना चुकी है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से डा.अशोक तंवर ने भाजपा के पिछले पांच साल के कुशासन की पोल जनता के बीच खोलने का काम किया और बताया कि भाजपा राज में केवल देश और प्रदेश को धर्म और जात के नाम पर बांटा गया है। उन्होने कहा कि भाजपा ने जुमलों के माध्यम से देश की जनता को गुमराह किया है क्योकि ना तो पिछले पांच साल में किसी भी आम नागरिक के खाते में 15 लाख रूपये आए और ना ही देश के युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरियां मिली।इस मौके पर जनसैलाब को संबोधित करते हुए कांग्रेस कॉ-ऑडिनेशन कमेटी के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा कि आपने कांग्रेस के दस साल का शासन देखा है और आप जानते है कि कांग्रेस ने किस तरह से प्रदेश और देश के हर वर्ग के लिए काम किया है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement