Advertisement
बजट पर बरसे कांग्रेस महासचिव डॉ. आरसी यादव : डबल इंजन सरकार ने बहरोड़ को किया निराश, पेंशन और रोजगार के नाम पर थमाया शून्य

पेट्रोल-डीजल के दाम: डबल इंजन सरकार के दावों के बावजूद राजस्थान में डीजल और पेट्रोल के दाम हरियाणा की तुलना में कहीं अधिक हैं, जिससे जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।
बहरोड़ के साथ 'छलावा': जिला बना पर सुविधाएं नदारदकोटपूतली-बहरोड़ जिले को लेकर डॉ. यादव ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा:
कार्यालयों का अभाव: बहरोड़ को जिले का केवल नाम मिला है। जिला स्तर के सभी महत्वपूर्ण कार्यालय कोटपूतली में खोल दिए गए हैं। इसी भेदभाव के कारण बहरोड़ में वकीलों की हड़ताल लंबे समय से जारी है।
ढांचागत विकास शून्य: जिला घोषित होने के बाद भी शहर में नया बस स्टैंड तक नहीं बना है। सड़कों की हालत बदतर है और जनता रोज ट्रैफिक जाम से जूझ रही है। जिला अस्पताल में सुविधाओं का भारी अभाव है।
डार्क जोन और उद्योगों का पलायन
क्षेत्र की भौगोलिक और औद्योगिक स्थितियों पर चिंता जताते हुए पीसीसी महासचिव ने कहा कि नीमराना, बहरोड़, शाहजहांपुर और घीलोठ जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद यहाँ का जल स्तर लगातार गिर रहा है।
ERCP की मांग : उन्होंने मांग की कि ईआरसीपी (ERCP) के जरिए सबसे पहले इस क्षेत्र में पानी लाया जाए, वरना पानी की कमी के कारण औद्योगिक इकाइयां यहाँ से पलायन कर जाएंगी।
रोजगार और प्रदूषण : उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई है। साथ ही, एनसीआर (NCR) क्षेत्र में होने के बावजूद बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए बजट में कोई रोडमैप नहीं दिया गया।
डॉ. आरसी यादव ने कहा कि इस बजट से क्षेत्र की जनता को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार ने केवल आंकड़ों का मायाजाल पेश किया है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब को कोई राहत नहीं मिली।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


