भटिंडा। केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल शनिवार को मौड विधानसभा दौरे पर रही। जहां कौर ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा कि अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेसी मुख्यमंत्री के अपने मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ भाजपा समर्थित पीपीए में शामिल होने से साफ हो गया है कि देश में कांग्रेस का सफाया शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस से ऊब चुकी है। तो आम आदमी पार्टी के नेताओं को भ्रष्टाचारी और नैतिक विहीन बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप है। परन्तु उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिनलैंड से वापिस नहीं आए हैं। बादल ने पिछले 10 साल में हुए विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखा।