जयपुर। भीलवाडा में रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए जिंदल सॉ के साथ हुए करार
की पालना नहीं करने के मामले में राजस्थान विधानसभा में सोमवार को
विधायकों ने जमकर आरोप लगाए। भाजपा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी सहित तीन
विधाायकों ने आरओबी की शतों की पालना नहीं होने के मामले में ध्यानाकर्षण
लगाया था।
अवस्थी ने कहा कि भीलवाडा में आरओबी बनाने के लिए जिंदल से एमओयू हुआ था,
उसमें 21 शर्तें थी जिनमें से एक की भी पालना नहीं की। जिंदल कंपनी को आरओबी
के साथ शहर के 167 पार्कों का रखरखाव करना था, वह भी नहीं किया।