Advertisement
चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार : अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा से पहले कोविड काल में भी मैंने सिर्फ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलेंडर, पीपीई किट, मास्क और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई थीं। हमारी संस्कृति आपदा में राजनीति करने की नहीं है लेकिन कांग्रेस वाले आपदा के समय और नीचे गिरने लगते हैं।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को इतने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं जिनकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। 1762 करोड रुपए के एम्स अस्पताल के बाद किसे पता था कि हम अपने ऊना के लिए 500 करोड़ का पीजीआई अस्पताल भी मंजूर करवा लेंगे। लेकिन यह सब हमने मोदी जी के नेतृत्व में संभव कराया है। आज हमारा संसदीय क्षेत्र मेडिकल टूरिज्म का हब बनने वाला है। इससे यहां रोजगार और स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार आज हमारे यहां सभी बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं और अब प्रदेश का पहला सिंथेटिक हॉकी फील्ड भी हम ऊना में हीं बनाने जा रहे हैं। आज हमने दौलतपुर चौक तक रेलवे लाइन पहुंचा दी है और उसका विद्युतीकरण भी किया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा, जब कांग्रेस की सरकार में मैं यहां से सांसद था तब मैं लड़कर यहां प्रोजेक्ट लाता था तब भी उस समय की कांग्रेस की सरकार उन्हें लागू नहीं करती थी। लेकिन मोदी जी की सरकार में मैंने प्रोजेक्ट भी लाया और जयराम जी की सरकार में उसे लागू भी कराया। इसी प्रकार आज अगर हिमाचल के उद्योगों में 7 लाख लोग कार्यरत हैं तो वह श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार और प्रेम कुमार धूमल जी की सरकार में संभव हुआ था। यह औद्योगिक पैकेज अटल और धूमल की सरकार के समय 2002 में मिला था। उसके बाद से अगर कोई औद्योगिक पैकेज मिला है तो बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के रूप में मिला है जो मोदी जी ने दिया है। इससे 30000 और लोगों को रोजगार मिलेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऊना
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


