Congress 132th Foundation Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी पर प्रधानमंत्री श्वेत पत्र जारी करें ताकि सच सामने आए:राहुल

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 7:38 PM (IST)
नोटबंदी पर प्रधानमंत्री श्वेत पत्र जारी करें ताकि सच सामने आए:राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नोटबंदी का सच सामने लाने के लिए प्रधानमंत्री से श्वेत पत्र जारी करने को कहा। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी से आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित करने के बाद से अब तक बरामद की गई वास्तविक धनराशि का खुलासा करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा,मोदीजी बताएं कि 8 नवंबर के बाद से अब तक कितना कालाधन बरामद हुआ है। राहुल ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री से दस सवाल पूछे और किसानों, गरीबों, मजदूरों को कई तरह की रियायतें देने की मांग की। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए कहा, मोदी जी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वह एक यज्ञ कर रहे हैं। 8 नवंबर को उन्होंने कहा कि मैं एक यज्ञ कर रहा हूं और हर यज्ञ में किसी न किसी की बलि चढ़ती है। इस यज्ञ में आम आदमी की बलि चढ़ रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 132वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस क्या है? इसका मतलब है आपको सुनना, दूसरों को समझना। इसने हमें आजादी का यही अर्थ समझाया है।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस आपकी सुनती है, आपके लिए काम करती है। कांग्रेस का यह विचार है कि यहां मेरे विचार ही महत्वपूर्ण नहीं, मैं आपके विचार भी सुनूंगा।
हालांकि पीएम मोदी बस अपने मन की कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम देख सकते हैं कि यह कितना विनाशकारी निर्णय साबित हो रहा है। देश के लोगों का पैसा लूट लिया गया। मोदी ने क्यों लोगों पर इस तरह की पाबंदी लगाई? वह बस लोगों में अपना डर बिठाना चाहते हैं।’
राहुल ने इस दौरान दस प्रमुख सवाल पूछते हुए पीएम मोदी से इनके जवाब भी मांगे।
उनके सवाल इस प्रकार हैं-

[@ Exclusive: नोटबंदी: कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की आखिरी जंग]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement