conducting two day workshop on e-procurement and e-tendering in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ई प्रोक्योरमेंट एवं ई टेण्डरिंग के सम्बंध में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 4:38 PM (IST)
ई प्रोक्योरमेंट एवं ई टेण्डरिंग के सम्बंध में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
ऋतु भार्गव, मेरठ। कलैक्ट्रेट स्थित बचत भवन में ई प्रोक्योरमेंट एवं ई टेण्डरिंग के सम्बंध में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी समीर वर्मा की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में कार्यो में पारदर्शिता, जवाबदेही व ईमानदारी विकसित करने के उद्देश्य से ई प्रोक्योरमेंट एवं ई टेण्डरिंग प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने वेबसाइट www.etender.up.nic.in प्रारम्भ की है। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों एवं अन्य चीजों को पारदर्शिता से करने के उद्देश्य से ई प्रोक्योरमेंट के अन्तर्गत ई टेण्डरिंग प्रक्रिया लागू की है जिसमें विभिन्न विभाग अपने अपने कार्यालयों में टेण्डर कमेटी गठित कर वेबसाइट के माध्यम से टेण्डर देकर चीजों को प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकरियों को इसके लिये यजूर आईडी व पासवर्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी ने ई-टेण्डरिंग प्रक्रिया को आज की जरूरत बताते हुए कहा कि ई-टेण्डरिंग प्रक्रिया प्रदेश में पूर्ण रूप से आगामी 1 सितम्बर 2017 से लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया हैं। कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिये जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता व ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर को सह नोडल अधिकारी नामित करते हुए एक कमेटी गठित की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement