conduct systematic instructions for counting in hathras-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतगणना व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु दिए निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 5:20 PM (IST)
मतगणना व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु दिए निर्देश
हाथरस। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। जिले की विधानसभा हाथरस, सादाबाद सिकन्दराराऊ की मतगणना एमजी पॉलीटेक्निक में 11 मार्च को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन की मतगणना सम्पन्न कराने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के बारे में अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एमजी पॉलीटेक्निक में विधानसभा हाथरस, सादाबाद, सिकन्दराराऊ की मतगणना हेतु निर्धारित कक्षों में समय से सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किये जायें।

[@ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement