condemned the increase of fuel prices -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पायलट ने की पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने की निंदा

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 6:16 PM (IST)
पायलट ने की पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने की निंदा
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर अप्रत्याशित बढ़ोतरी करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। पायलट ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि गत छह माह में भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर 20-25 दिन के अंतराल में बढ़ोतरी कर अप्रत्याशित वृद्धि की है। 1 अप्रैल की तुलना में पेट्रोल 5 रुपए 92 पैसे तथा डीजल 8 रुपए 05 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से महंगाई बढ़ाने की नीति के तहत आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। भाजपा के राज में खाद्य पदार्थों से लेकर आम उपभोग की सभी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा वस्तुओं व पेट्रो पदार्थों की कीमतों को कम कर जनता को महंगाई से राहत देनी चाहिए। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement