concludes GITB with enthusiasm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्साह के साथ हुआ जीआईटीबी का समापन

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 9:28 PM (IST)
उत्साह के साथ हुआ जीआईटीबी का समापन
जयपुर। ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार (जीआईटीबी) के 9वें संस्करण का मंगलवार को उत्साह के साथ समापन हुआ। सीतापुरा के जेईसीसी में गत दो दिनों में लगभग 1,100 प्री-स्ट्रक्चर्ड मीटिंग्स पर फॉरेन ट्रैवल बायर्स एवं इंडियन सैलर्स ने संतोष जताया। राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन एन.सी. गोयल ने कहा कि टूर ऑपरेटर्स के साथ एक्सक्लूजिव इंटरेक्शन इस मार्ट की सफलता रही है। उन्होंने कहा कि जीआईटीबी को आईटीबी, बर्लिन एवं डब्ल्यूटीएम लंदन के स्तर पर ले जाया जाएगा। ला पसाज के भारत के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमित प्रसाद का कहना है कि ‘इनबाउंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से आयोजित जीआईटीबी लाभकारी रहा है। हम ट्रैवल बायर्स के साथ कई बैठकें करने में सफल रहे हैं। खासकर उन लोगों के साथ, जो अपने देश में पहली बार भारत को ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में प्रचार कर रहे हैं।’ क्रिएटिव ट्रैवल के सीईओ संदीप कपूर ने कहा ‘इस वर्ष जीआईटीबी की गुणवत्ता काफी बेहतर हुई है। व्यापक आयोजन स्थान, बड़ी संख्या में विदेशी बायर्स और एक ही जगह पर सभी भागीदारों के साथ बैठकें जैसी विशेषताओं ने इस ट्रैवल शो को सभी टूर ऑपरेटर के लिए लाभप्रद मंच बनाया है।’
फिक्की राजस्थान स्टेट काउंसिल के प्रमुख अतुल शर्मा ने कहा कि ‘इस मार्ट के दो दिनों में 53 देशों के 275 फॉरेन बायर्स ने 288 भारतीय सैलर्स के साथ वन-टू-वन मीटिंग्स की है। राजस्थान सहित 9 राज्यों द्वारा इंटरेक्शन एवं अपने प्रमोशनल लिटरेचर और विजुअल फिल्मों के माध्यम से अपनी पर्यटन क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement