उदयपुर। शहर के विद्या भवन ऑडिटोरियम मे चल रहे चौथे फिल्म फैस्टिवल का समापन रविवार को हुआ। उदयपुर फिल्म सोसायटी और प्रतिरोध का सिनेमा द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय फिल्म फैस्टिवल मे 30 से ज्यादा दस्तावेजी और फिचर फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। प्रतिरोध का सिनेमा के राष्ट्रीय संयोजक संजय जोशी ने बताया कि फैस्टिवल के तहत तीन दिनों मे विभिन्न भाषाओं की फिल्मों को यहां दिखाया गया साथ ही फैस्टिवल के दूसरे दिन बच्चों के लिए बालरंग कार्यक्रम के तहत फिल्म, कविता और चित्रकारी का आयोजन भी किया गया। जोशी ने बताया कि यह फिल्म फैस्टिवल रोहित वैमुला और डेल्टा मेघवाल को समर्पित होने से एबीवीपी के विरोध के कारण स्थान परिवर्तन करना पडा, लेकिन इस विरोध के बावजूद 22 देशों से इस फैस्टिवल को लेकर लोगो ने सराहना की।