Comrade Hariram Chauhan Smriti Conversation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कामरेड हरिराम चौहान स्मृति जन-संवाद में देश के हालात की दी जानकारी

khaskhabar.com: रविवार, 16 अप्रैल 2017 6:05 PM (IST)
कामरेड हरिराम चौहान स्मृति जन-संवाद में देश के हालात की दी जानकारी
जयपुर। जन विचार मंच, राजस्थान की ओर से 16 अप्रैल को शांति सोढ़ाला के हटवाड़़ा रोड स्थित मजदूर-किसान भवन में कामरेड हरिराम चौहान स्मृति जन-संवाद का आयोजन किया गया। कामरेड भंवर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में ‘लोकतांत्रिक भारत में अल्पसंख्यकों के सम्मुख चुनौतियां’ विषय पर जम्मू-कश्मीर के सीपीआई (एम) विधायक कामरेड मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कामरेड ने देश और कश्मीर के हालात के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जन विचार मंच राजस्थान के संयोजक डॉ. राजीव गुप्ता ने किया। ज्ञातव्य है कि कामरेड हरिराम चौहान ने न केवल राजस्थान में अपितु समूचे भारत में किसानों व श्रमिकों के आंदोलन में वामपंथी प्रतिबद्धता के साथ सक्रिय सहभागिता का निर्वाह किया था। भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (माक्र्सवादी) की राजस्थान इकाई के राज्य सचिव के रूप में जनवादी वैचारिकी के विस्तार में कामरेड चौहान का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
आगे तस्वीरों में देखें...

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement