Computer teachers waiting for regularization since 24 years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

24 सालों से नियमितीकरण के इंतजार में कंप्यूटर शिक्षक

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 अगस्त 2024 8:40 PM (IST)
24 सालों से नियमितीकरण के इंतजार में कंप्यूटर शिक्षक
- अब तक की सभी सरकारों ने केवल दिए आश्वासन अब सुक्खू सरकार से उम्मीद ज्यादा हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने इस वर्ग के शिक्षकों को नियमित करने की राज्य सरकार से जोरदार वकालत की है। उन्होंने कहा है कि 24 सालों से यह वर्ग नियमितकारण की इंतजार में थक हार चुका है। अब प्रदेश की सुक्खू सरकार से बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा है कि सुक्खू सरकार शिक्षा विभाग में उन्हें फौरी तौर पर रेगुलर करने के आदेश जारी करे। सुमन ने कहा है कि कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में ही मर्ज किया जा ना जरूरी है और जी नीति के तहत उन्हें विश्वास मिलते रहे हैं उन्हें अब अमली जामा पहनाए जाने का सही वक्त आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों के 2017 के पेंडिंग साक्षात्कार भी शीघ्र शुरू हों।
उन्होंने कहा कि बीते 24 वर्षों में कंप्यूटर शिक्षक संघ ने अलग-अलग सरकारों से मिलकर उनके शोषण को रोकने के लिए कई बार गुहार लगाई। कई बार आंदोलन के माध्यम से भी सरकारों को जगाने का प्रयास किया। कोर्ट में भी इन मसलों को लेकर दरवाजे खटखटाए गए।
न्यायालय की ओर से शिक्षा निदेशक शिमला शिक्षा सचिव कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा नीति के तहत विभाग में मर्ज कर नियमित करने के आदेश पारित कर चुका है। शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2017 में 1321 की कंप्यूटर शिक्षकों के साक्षात्कार शुरू किए गए थे। आधे से ज्यादा प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली थी, शिक्षा विभाग को शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण कर कंप्यूटर शिक्षकों को न्याय प्रदान करना चाहिए।
कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से अपनी मांगों को लेकर कई बार मिल चुका है। मुख्यमंत्री के सकारात्मक रवैए और सौम्य स्वभाव के चलते कंप्यूटर शिक्षकों की आस बढ़ गई है। मुख्यमंत्री कंप्यूटर शिक्षकों के हितों को सुरक्षित करने के लिए गंभीर है।
अब उन्हें कंप्यूटर शिक्षकों की इस मांग को शीघ्र पूरा कर देना चाहिए कंप्यूटर शिक्षक संघ सरकार के साथ 18 महीने में कंधे से कंधा मिलाकर आज भी खड़ा है। शिक्षा विभाग के निदेशक और शिक्षा सचिव को भी अपना सुस्त रवैया बदलने और न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि कम्प्यूटर शिक्षकों को न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement