Completion of the batch of computer course for Divyangjan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांगजन कम्प्यूटर कोर्स के बैच का समापन

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जुलाई 2024 6:11 PM (IST)
दिव्यांगजन कम्प्यूटर कोर्स के बैच का समापन
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित त्रैमासिक निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स के 29 वें बैच का गुरुवार को समापन हुआ। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने मानव मंदिर, सेक्टर 4 में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 12 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र भेंट करते हुए कहा कि दिव्यांग बन्धु-बहिनों को स्वरोजगारोन्मुखी इस प्रशिक्षण से समाज में नई पहचान मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से दिव्यांगजन को नई तकनीकों में निपुणता प्राप्त होती है और आर्थिक उन्नयन के नए अवसर प्राप्त कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ते हैं। इस दौरान ट्रेनर स्वाति सोमानी भी मौजूद रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement