Common readers can now buy Academy publications sitting at home: Dr. Saharan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम पाठक भी खरीद सकता है अब घर बैठे अकादमी प्रकाशन : डॉ. सहारण

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अगस्त 2023 9:54 PM (IST)
आम पाठक भी खरीद सकता है अब घर बैठे अकादमी प्रकाशन : डॉ. सहारण
चूरू/उदयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी अपने प्रकाशनों के लिए देश भर में जानी जाती रही है। चौसठ साल की लंबी यात्रा में अकादमी ने अनेक पड़ाव तय किए हैं और इस यात्रा में गुरुवार को एक और पड़ाव जुड़ गया जब अकादमी ने अपने प्रकाशनों की ऑनलाइन उपलब्धता की कड़ी में वेबपेज को लोकार्पित किया। अकादमी सचिव डॉ. बसंतसिंह सोलंकी ने बताया कि गुरुवार को अकादमी में अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण, सरस्वती सभा सदस्य डॉ. थावरचंद डामोर, डॉ. मंजु चतुर्वेदी एवं प्रवेश परदेशी ने वेबपेज को सार्वजनिक किया। अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने इस अवसर पर कहा कि अकादमी वेबपेज पर जाकर अब देश-दुनिया के पाठक सीधे किताबों का क्रयादेश दे सकते हैं आम पाठक अब घर बैठे ही वेबपेज डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बुक्स डॉट आरएसएयूडीआर डॉट ओआरजी पर जाकर अकादमी प्रकाशनों तक पहुंच सकता है। इससे अकादमी के प्रकाशनों की पहुंच विस्तृत होगी वहीं रुतिशील पाठक वर्ग को किताब करीब महसूस होगी। अकादमी के पुस्तक बिक्री प्रभारी डॉ. प्रकाश नेमनानी ने बताया कि इस वर्ष एक अप्रैल से लेकर पंद्रह अगस्त तक अकादमी ने 4,51,394 रुपये के क्रयादेश प्राप्त किए हैं, जोकि स्वयं में एक इतिहास है। अकादमी के इस पुस्तक बिक्री वेबपेज के लांच होने से यह बिक्री और बढ़ेगी तथा पाठक किताबों से जुड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि अकादमी ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में 31272 रुपये, 2019-20 में 19352 रुपये, 2020-21 में 5500 रुपये, 2021-22 में 42684 एवं 2022-23 में 33016 रुपये के क्रयादेश प्राप्त किए थे। यानी कि पिछले पांच वर्ष में 1.31,824 रुपये के ही क्रयादेश प्राप्त किए थे जबकि मौजूद वित्तीय वर्ष के मात्र पांच महीने से कम समय में ही यह आंकड़ा साढ़े चार लाख रुपये से अधिक पहुंच गया है जोकि अकादमी के लिए एक उपलब्धि है। अब वेबपेज से यह आंकड़ा और वृद्धि को प्राप्त होगा।
अकादमी अध्यक्ष सहारण ने बताया कि अकादमी अपने संविधान के अनुसार हिंदी भाषा साहित्य के विकास और संवद्र्धन के लिए 64 वर्ष से निरंतर सक्रिय है अकादमी द्वारा प्रकाशित हिंदी भाषा साहित्य की पुस्तकों की संख्या लगभग 150 हैं। इन पुस्तकों में सृजनपरक, शोध, आलोचना, कविता, कहानी, नाटक आदि साहित्य के विविधांगों का समावेश है अकादमी के प्रकाशन प्रदेश की साहित्यिक सर्जना के प्रतीक हैं। सुरुचिपूर्ण, आकर्षक एवं स्तरीय होने के कारण ये संग्रहणीय हैं अकादमी सर्वथा अव्यावसायिक शुद्ध साहित्यिक संस्थान है, अतः इसके सभी प्रकाशनों का मूल्य अत्यल्प है। सहारण ने बताया कि अकादमी के प्रकाशन डेढ़ रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक के बहुत कम मूल्य के हैं। दो रुपये पांच रुपये, दस रुपये बीस रुपये में अकादमी किताबें दे रही है, यह राजस्थान सरकार की कल्याणकारी सोच एवं पहुंच नीति का सुपरिणाम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement