committee formed in Noida fire case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोएडा अग्निकांड मामले में कमेटी गठित

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 1:03 PM (IST)
नोएडा अग्निकांड मामले में कमेटी गठित
नोएडा। जनपद के शहर नोएडा के सेक्टर-11 में हुए भीषण अग्निकांड में 6 लोगों की मौत होने के मामले में जिलाधिकारी एन.पी. सिंह ने एक पांच सदस्यीय विशेष जांच कमेटी का गठन किया है। जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अपर जिलाधिकारी (ई) कुमार विनीत सिंह की अध्यक्षता में गठित की गई इस कमेटी में नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव, नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक उद्योग, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर व उपनिदेशक विद्युत सुरक्षा गाजियाबाद को शामिल किया गया है।

डीएम ने बताया कि जांच टीम को आदेशित किया गया है कि वे एक सप्ताह के अंदर अपनी पूरी रिपोर्ट सौंपे। टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement