Commission charges from BJP Executive meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा कार्यकारिणी बैठक में कमीशन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 7:49 PM (IST)
भाजपा कार्यकारिणी बैठक में कमीशन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
नूंह। मेवात भाजपा में इन दिनों नेताओं में आपसी मनमुटाव खुलकर सामने आने लगा है। मनमुटाव की वजह है सरकार द्वारा ग्रामीण तथा शहरी विकास के लिए दी गई करोड़ों रुपये की ग्रांट। भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं सरपंच बीरपाल कालियाका के अपनी ही पार्टी नेता पर खुलकर निशाना साधने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शनिवार को जिला भाजपा कार्यकारिणी में नेताओं में करीब 15 मिनट तक गर्मागर्म बहस हो गई। एक दूसरे पर जमकर आरोप -प्रत्यारोप भी लगे। मामला बढ़ता देख मेवात भाजपा प्रभारी दीवान चंद यादव ने पार्टी के आला नेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से ग्रांट सम्बन्धित बातचीत करने का भरोसा दिलाकर मामले को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को डीआरडीए हाल में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुछ देर तो मामला ठीकठाक चला ,लेकिन कुछ देर बाद गर्माहट पैदा हो गई। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के करीबी भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रामौतार सिंगला और भाजपा नेता जाहिद हुसैन बाई ने नूंह विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले कुंवर संजय सिंह पर कमीशन लेकर तथा उन गांवों में ग्रांट देने का आरोप लगाया ,जहां भाजपा को कम वोट मिले थे। इसी बात को लेकर दोनों गुट आमने -सामने खड़े हो गए।
आपको बता दें कि नूंह अनाज मंडी में सीएम मनोहर लाल ने विधानसभा स्तर की रैली में 15 करोड़ रुपये ग्रामीण -शहरी विकास के लिए देने का एलान किया था। विकास राशि मेवात जिले के नूंह विधानसभा पहुंची तो गांवों के सलेक्शन को लेकर भाजपाइयों में दरार बढ़ गई। चिंगारी भले ही नूंह विधानसभा से उठी हो ,लेकिन पुन्हाना विधानसभा में भी विकास राशि के सदुपयोग नहीं करने की खबर किसी से छुपी नहीं है।
कमीशन विकास में रोड़ा बनने के साथ -साथ भाजपा की अंदरूनी कलह को भी उजागर करने का काम कर रहा है। अब देखना है कि भ्र्ष्टाचार को मिटाने का दम भरने वाली मनोहर सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुए घमासान पर कैसे काबू पाती है और कमीशन खोरी के खेल को गंभीरता से लेती है या नहीं। फिरोजपुर झिरका विधानसभा तो इस मसले में शांत है ,लेकिन नूंह में जंग जारी है ,तो पुन्हाना की रिपोर्ट भी अंदरखाने सीएम मनोहर लाल खट्टर तक पहुंच रही हैं।

[@ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement