Commercial, residential, hotel and nursing home plots will be allotted through e-auction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाणिज्यिक, आवासीय, होटल एवं नर्सिंग होम के भूखण्डों की ई-नीलामी से होगा आवंटन

khaskhabar.com: बुधवार, 28 मई 2025 7:38 PM (IST)
वाणिज्यिक, आवासीय, होटल एवं नर्सिंग होम के भूखण्डों की ई-नीलामी से होगा आवंटन
भीलवाड़ा। रीको द्वारा भीलवाड़ा जिले में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में वाणिज्यिक, होटल, नर्सिंग होम व आवासीय भूखण्डों का ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। रीको के अति० महाप्रबंधक पी.आर. मीणा ने बताया की औद्योगिक क्षेत्र ग्रोथ सेन्टर हमीरगढ़ में 03 वाणिज्यिक, 01 नर्सिंगहोम, 01 होटल व 32 आवासीय तथा बिलिया चतुर्थ चरण में 01 वाणिज्यिक भूखण्ड ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन के लिए उपलब्ध है। राइजिंग राजस्थान के अन्तर्गत राज्य सरकार के साथ एमओयू निष्पादन करने वाले निवेशक भी उक्त ई-नीलामी में भाग लेकर अपने प्रोजेक्ट के लिये भूमि का आवंटन प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक को ऑनलाइन माध्यम से रीको के बैंक खाते में अमानत राशि 10 जून सायं 6.00 बजे तक जमा करानी होगी। ऑनलाइन बिडिंग 11 जून से 13 जून के मध्य होगी। आवंटन से संबंधित नियमों एवं शर्ते, जमा कराई जाने वाली अमानत राशि का विवरण, रजिस्ट्रेशन एवं भूखण्ड से संबंधित विस्तृत जानकारी riico.co.in ;k riico.rajsathan.gov.inपर देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement