कॉमेडियन कपिल हुए भ्रष्टाचार से रूबरू, मोदी से पूछा, क्या यही हैं अच्छे दिन?
khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 11:16 AM (IST)
कपिल ने एक न्यूज चैनल से कहा, ‘मुझे बताया गया कि बीएमसी से
परमीशन लेने में आपको साल भर लग जाएगा और अगर मैं काम जल्द चाहता हूं तो 5
लाख रुपए रिश्वत के तौर देने होंगे। हालांकि मुझे रिश्वत नहीं देनी चाहिए
थी, यह गलत है, उसके बावजूद मैंने दी। फिर भी वे मेरा बंगला भी तोड़ गए।
इसके बाद मुझे और ब्राइब देने को कहा गया। मुझे लगा कि अगर हम लोगों को
प्रॉबलम आ रही है तो आम लोगों का क्या होता होगा? मैने बीएमसी के दफ्तर में
लेटर भेजा था और पूछा था कि कितना वक्त लगेगा। इसके जवाब में मुझसे कहा
गया कि 5 लाख और चाहिए।
कपिल शर्मा के इस आरोप पर बीएमसी के विजिलेंस
अफसर अशोक पवार का बयान आया है। पवार ने कहा कि कपिल शर्मा घूस मांगने वाले
अफसर का नाम बताएं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कपिल से
कहा है कि दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यह बात अपने ट्वीट के
माध्यम से कही। बीएमसी में शिवसेना की ग्रुप लीडर तृष्णा विश्वासराव ने कहा
कि जिसने पैसा मांगा है उसने गलत किया है। उस पर कार्रवाई की जाएगी। पैसा
मांगना गलत है, हम कार्रवाई करेंगे।