comedian kapil sharma attacks pm modi after bribe demanded by bmc officials-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉमेडियन कपिल हुए भ्रष्टाचार से रूबरू, मोदी से पूछा, क्या यही हैं अच्छे दिन?

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 3:40 PM (IST)
कॉमेडियन कपिल हुए भ्रष्टाचार से रूबरू, मोदी से पूछा, क्या यही हैं अच्छे दिन?
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से लोगों को हंसी से लोटपोट कर देने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी भ्रष्टाचार रूबरू होना पड़ा है। इसे लेकर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर अपनी शिकायत दर्ज कराई और अच्छे दिनों को लेकर सवाल किए है। कपिल ने 9 सितंबर सुबह-सुबह दो ट्वीट करके पूरे मामले की जानकारी दी। कपिल के मुताबिक, मुंबई में उनके दफ्तर बनाने के सिलसिले में कागजी कार्रवाई के लिए बॉम्बे म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) के अधिकारियों ने 5 लाख रुपये घूस की मांग की है। कपिल ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह पिछले 5 साल से 15 करोड़ रुपए इनकम टैक्स भर रहा हूं, इसके बावजूद मुझे अपनी दफ्तर बनाने के लिए बीएमसी 5 लाख रुपए घूस देनी पड़ रही है। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दूसरा ट्वीट करते हुए मोदी के ‘अच्छे दिन’ पर तंज कसा- ‘ये हैं आपके अच्छे दिन’। फिलहाल इस पर पीएम मोदी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement