Colonel Rajyavardhan Rathore solved the years old road problem in Dhabas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कराया धाबास में वर्षों पुरानी सड़क समस्या का समाधान

khaskhabar.com: शनिवार, 26 अप्रैल 2025 7:39 PM (IST)
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कराया धाबास में वर्षों पुरानी सड़क समस्या का समाधान
जयपुर। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने धाबास क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग को पूरा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी है। उनके सक्रिय प्रयासों से धाबास में बेहतरीन सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, धाबास में सड़क निर्माण की समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हो पा रही थी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर, जनसमस्याओं का निरीक्षण कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया। वे स्वयं निर्माण कार्यों की प्रगति पर नजर रख रहे हैं और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं। धाबास में अब सड़कों का बेहतरीन निर्माण हो रहा है और सड़कों के आसपास के गड्ढों को भी भरा जा रहा है, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और यातायात सुगम होगा। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के इस त्वरित एक्शन की क्षेत्र की जनता ने सराहना की है और उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के प्रयासों से धाबास में अन्य विकास कार्य भी प्रगति पर हैं, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे लगातार जनता की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनका समाधान कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement