Colonel Rajyavardhan held public meetings in support of BJP candidates in Delhi assembly elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Delhi Assembly Elections: कर्नल राज्यवर्धन ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभाएं, देखें फोटोज

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 फ़रवरी 2020 6:53 PM (IST)
Delhi Assembly Elections: कर्नल राज्यवर्धन ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभाएं, देखें फोटोज
जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं एवं जनसंपर्क किया। उन्होंने विधानसभा शालीमार बाग में घर-घर जन संपर्क कर प्रत्याशी रेखा गुप्ता व नई दिल्ली विधानसभा मेें प्रत्याशी सुनील यादव के समर्थन में चुनावी सभा की एवं विधानसभा हरिनगर प्रत्याशी तजिन्दर पाल बग्गा के समर्थन विधानसभा माॅडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के साथ घर-घर जनसंपर्क किया। चुनाव प्रचार के दौरान कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि देश में पिछले पांच वर्षों में बहुत बदलाव आया है। देश को पहली बार एक ईमानदार और इच्छावान प्रधानमंत्री मिला है जिसने देश को नई उम्मीद और दिशा दी है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें जो व्यक्ति अच्छा करता है व जिसमें काबलियत होती है उसे आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। भाजपा ने राजनीति में वीआईपी कल्चर समाप्त किया, आज एक ईमानदार सरकार को देखकर हमें विश्वास है कि देश का पैसा देश के काम आ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। सीएए को लेकर विपक्ष मात्र वोट की राजनीति कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement