Collision between bus and tanker, one dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस और गैस से भरे टैंकर की टक्कर, एक की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 4:12 PM (IST)
बस और गैस से भरे टैंकर की टक्कर, एक की मौत
फतेहाबाद। फतेहाबाद के रतिया चुंगी ईलाके में नए बाईपास के पास बस और गैस से भरे टेंकर की टक्कर होने से 40 के करीब लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पाकर एंबूलेंस और फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुची और घायलों को इ्रलाज के सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार बस टोहाना से फतेहाबाद की ओर से आ रही थी और टैंकर पंजाब के भटिंडा से बहादुरगढ की ओर जा रहा था। जब नए बाईपास पुल के पास दोनों पहुचे तो दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर काफी जबरदस्त थी। जिसके बाद टैंकर और बस दोनों पलट गए और बस में सवार 50 के करीब सवारियां घायल हो गई। ईलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

[@ भ्रष्ट कर्मचारी के बारे में बताइये 5 लाख का इनाम पाइये ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement