Collectors uncle is getting cold, please change school time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर अंकल सर्दी तेज पड़ रही है, स्कूलों का टाइम बदलवा दो

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जनवरी 2018 7:14 PM (IST)
कलेक्टर अंकल सर्दी तेज पड़ रही है, स्कूलों का टाइम बदलवा दो
जयपुर। प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। आने वाले सात दिनों में प्रदेश कोहरे की चपेट में होगा। आपदा नियंत्रण विभाग ने प्रदेश के खासकर उत्तरी राजस्थान के सभी जिला कलेक्टर्स को आने वाले सात दिनों के मौसम की जानकारी दे दी है। साथ ही जिलों में सर्दी से बचाव के इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा है। खासकर फतेहपुर और माउंटआबू में पारा जीरो से भी नीचे चला गया है। इस बीच स्कूलों में शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद छोटे बच्चों को तड़के उठ कर अंधेरे में ही स्कूल जाना पड़ रहा है। बच्चों ने कलेक्टर अंकल से सर्दी में स्कूलों का समय बदलवाने का अनुरोध किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हिमाचल से आने वाली सर्द हवाओं ने प्रदेश में पारा गिरा दिया है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। आने वाले सात दिनों तक 6 से 7 डिग्री पारा रहने के आसार है। राजमार्गों पर भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सवेरे और रात को दृश्यता कम हो गई है। कृषि विभाग ने फसलों को पाले से बचाने के लिए उत्तरी दिशा में धुंआ करने की सलाह दी है। छोटे बच्चे को हो रही है दिक्कत
स्कूल जाने वाले बच्चों को तड़के जल्दी उठ कर अंधेरे में ही स्कूल जाना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी के कारण बच्चे सर्दी से बीमार भी हो रहे है। एकदम से सर्दी बढ़ने के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को दिक्कत भी हो रही है। स्कूल संचालकों ने स्कूलों का समय भी नहीं बदला है। स्कूल जाने के बाद भी बच्चों को क्लास में सर्दी से ठिठुरना पड़ रहा है। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने भी स्कूल संचालकों को स्कूलों के समय बदलने के कोई निर्देश नहीं दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement