collected 36 units blood in blood donation camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रक्तदान शिविर में 36 यूनिट रक्त संग्रहित

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 11:02 PM (IST)
रक्तदान शिविर में 36 यूनिट रक्त संग्रहित
चिड़ावा (झुंझुनूं)। समाजसेवी शीशराम हलवाई ने कहा है कि रक्तदान को लेकर आमजन में पहले जो हिचक थी, अब वैसी बात नहीं है, लेकिन अभी भी चेतना की जरूरत है। इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर अधिक से अधिक लगने चाहिए। हलवाई सामाजिक कार्यकर्ता स्व. सुरेश नूनियां की याद में लगाए गए रक्तदान शिविर के शुभारंभ पर बोल रहे थे। अक्षय प्रतिष्ठान पुनर्वास केंद्र चिड़ावा तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल संस्थान नूनियां गोठड़ा के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम के आरंभ में लीलाधर भगेरिया व अनिल भालोठिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर 36 लोगों ने रक्तदान किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए। साथ ही प्रण लिया गया कि आगे भी ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement