Advertisement
हरियाणा में शीतलहर जारी, शिमला से भी ठंडा सिरसा, बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि चार जनवरी से हरियाणा में मौसम बदलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पांच व छह जनवरी को हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं व ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे ठंड में और इजाफा होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार जनवरी में ठंड अपने चरम पर होगी। इस माह छह से आठ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिनमें से दो मध्यम श्रेणी के होंगे। इनके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानीः
ठंड और लकोहरे के बीच हरियाणा में वायु प्रदूषण का स्तर भी खराब स्थिति में है। प्रदेश के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 से ऊपर दर्ज किया गया। चरखी दादरी में एक्यूआई 220, चंडीगढ़ में 289 व रोहतक में 211 रहा। खराब वायु गुणवत्ता का बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है।
इस मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अपनी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ठंड से खुद को बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनें, अलाव का इस्तेमाल करें और अगर जरूरी हो तो घर से बाहर निकलने से बचें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


