Advertisement
यूपी में मोटे अनाज को मिलेगा बढ़ावा, तीन दिन तक चलेगा श्रीअन्न महोत्सव

सम्मेलन में हर मंडल के प्रत्येक जनपद से 50 प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादक संगठन के 10 प्रतिनिधि व 10 प्राविधिक सहायक हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय कार्यशाला में 35 एफपीओ को सीड मनी के लिए प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सीएम हर एफपीओ को प्रति इकाई 4 लाख रुपये प्रदान करेंगे। साथ ही मिलेट्स आधारित प्रसंस्करण संयंत्र लगाने वाली सरकारी संस्थाओं को भी अनुदान राशि दी जाएगी।
यहां श्रीअन्न के उत्पादों के 40 स्टॉल भी लगेंगे। इसमें एफपीओ, प्रतिभागी व मिलेट्स पर काम करने वाली कंपनियों के स्टॉल लगेंगे। इसके जरिए लोग मिलेट्स उत्पादों के फायदों से भी अवगत होंगे।
उन्होंने बताया कि श्रीअन्न महोत्सव में सभी 18 मंडल के किसान हिस्सा लेंगे। लखनऊ समेत छह मंडल के किसान पहले दिन तो गोरखपुर समेत 7 मंडल के किसान आखिरी दिन यहां प्रतिभाग करेंगे। 27 अक्टूबर को लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल। 28 को सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा व मुरादाबाद 29 अक्टूबर कोगोरखपुर, बरेली, वाराणसी, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज व मीरजापुर के लोग भाग लेंगे।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


