Coaching student was missing, police searched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोचिंग छात्र हुआ लापता, पुलिस तलाश में जुटी

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 1:49 PM (IST)
कोचिंग छात्र हुआ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
कोटा। एक ओर जेईई मेन्स के रिजल्ट आने से एक बार फिर कोटा की कोचिंग संस्थानो ने पूरे देश में दबदबा बनाया तो वहीं रिजल्ट में अच्छे नम्बर नहीं आने से एक ओर कोचिंग छात्र कोटा से लापता हो गया। मामला है विज्ञान नगर थाना इलाके का जहां से एक कोचिंग छात्र गुरुवार देर शाम को लापता हो गया। पुलिस का कहना है की छात्र विनीत चौहान रेवाड़ी का रहने वाला है जो की कोटा में अपनी मां के साथ विज्ञान नगर इलाके में रह रहा था। लापता छात्र शहर की वाईब्रेंट कोचिंग संस्थान से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। छात्र अपनी मां को बिना बताए घर से निकल गया था, जो की देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनो ने विज्ञान नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। छात्र के बारे में कोचिंग संस्थान से जानकारी जुटाई गई है। फिलहाल छात्र के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement