Coaching student hanged himself in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा में कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 जून 2023 1:01 PM (IST)
कोटा में कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
कोटा । शहर में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है । आए दिन छात्र तनाव में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त करते जा रहे हैं । शुक्रवार फिर कोटा शहर की अनअकेडमी कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक छात्र रोशन बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था कोटा में अनअकेडमी कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था । मृतक छात्र महावीर नगर थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। महावीर नगर थाना पुलिस को मृतक रोशन के कमरे से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है । प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कुछ दिन पहले ही नीट का रिजल्ट आया था जिसमें छात्र का सिलेक्शन नहीं हो पाया था इसलिए छात्र तनाव में था । पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है वही परिवार जनों का कहना है कि कोचिंग संस्थानों द्वारा बच्चों को मोटिवेट करने के लिए कुछ काम करना चाहिए जिससे, देशभर से आए होनहार छात्र आत्महत्या का कदम नहीं उठाए ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement