CM Yogi will arrive on Bareilly on Sunday preparations continue -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रविवार को बरेली पहुंचेंगे सीएम योगी, तैयारियां जारों पर

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 3:18 PM (IST)
रविवार को बरेली पहुंचेंगे सीएम योगी, तैयारियां जारों पर
बरेली। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को बरेली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बरेली में विकास कार्यों एवं क़ानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी जारी हो गया है जिसके बाद अफसरों की धड़कनें बढ़ गयी है और अफसरों ने दौरे की तीयरियां तेज कर दी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आएँगे बरेली योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बरेली के दौरे पर आ रहे है।इसके पहले विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए योगी आदित्यनाथ शहर आए थे।मुख्यमंत्री यहाँ पर क़ानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कर सकते है औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान बैठक के साथ ही किसी कार्यालय, जिला अस्पताल और गाँव का औचक निरीक्षण कर सकते है।जिसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
अफसरों की छुट्टियां रद्द
मुख्यमंत्री के दौरे में कही कोई कमी न रह जाए इसके लिए कमीश्नर पीवी जगमोहन ने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है।
शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा हैं।मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।सड़कों के गड्ढे भरे जाने के साथ ही डिवाइडर की रंगाई पुताई की जा रही हैं मुख्यमंत्री के जिला अस्पताल जाने की सम्भावना को देखते हुए जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं भी चाक चौबंद की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement