cm yogi second day in gorakhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोरखपुर में बोले योगी- कहीं कुछ गलत देखें तो मुझे सूचना दें...

khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 5:44 PM (IST)
गोरखपुर में बोले योगी- कहीं कुछ गलत देखें तो मुझे सूचना दें...
गोरखपुर। रविवार को योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में दूसरा दिन है। गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजय स्मृति सभागार में रविवार को बाबा गंभीरनाथ शताब्दी पुण्यतिथि का समापन समारोह में सीएम योगी आदित्यानाथ ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने यहां समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान सीएम आदित्यनाथ योगी ने कहा कि तुलसीदास जी ने कभी अकबर को राजा नहीं माना, उनका कहना था कि उनके राजा भगवान राम हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय की तलहटी में बाबा गंभीरनाथ जैसा योगी नहीं था। देशभर के संतो की विशिष्ट परम्परा और उनका ज्ञान अपने आप में महत्व रखता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात विचारक हृदय नारायण दीक्षित ने कहा है कि जैसे वाराणसी भारत की सांस्कृतिक राजधानी है, वैसे ही गोरखपुर को भी योग-विज्ञान की राजधानी के रूप में जानना चाहिए।

इसके बाद बीजेपी ऑफिस पहुंचे योगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीत जितनी बड़ी होती है, जिम्मेदारियां उतनी ही अधिक होती है। इस दौरान आदित्यनाथ पूरे रंग में दिखे और उन्होने कहा कि अगर आप कहीं भी कुछ होता देखें तो मुझ तक इसकी सूचना पंहुचा दें। फिर देखना मैं क्या करता हूं। उन्होने कहा कि प्रदेश को लूटने वाले यहां से कहीं और चले जाए नहीं तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement