CM Yogi class will be on Thursday officials will be examined in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरूवार को झांसी में सीएम योगी की क्लास, अधिकारी देंगे इम्तिहान

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 3:59 PM (IST)
गुरूवार को झांसी में सीएम योगी की क्लास, अधिकारी देंगे इम्तिहान
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 20 अप्रैल को झांसी में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके लिए बुन्देलखण्ड के सभी जिलों में तैयारियां तेज हो गई है। सोमवार को झांसी और जालौन डीएम ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जांची। इसके साथ ही निर्माणाधीन व पूर्ण हो चुके कार्यों का ब्योरा तलब किया। सोमवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में चर्चा हुई कि गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में दो मंडलों की समीक्षा करेंगे। जिसको लेकर गंभीरता से सभी जानकारियां पारदर्शिता के साथ मांगी गई है। विभाग में अब तक कराए गए कार्य, कितने कार्य निर्माणाधीन हैं। कितनी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कितने कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। वर्तमान में स्थिति क्या है। यह सभी जानकारियां शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए। समीक्षा बैठक में हर योजना के बारे में सीएम जानकारी मांग सकते हैं। जिसको देखते हुए तैयारी पूरी होनी चाहिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement