CM will participate a programme in fatehabad at 15 december-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को फतेहाबाद में करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 4:01 PM (IST)
मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को फतेहाबाद में करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 15 दिसंबर को फतेहाबाद के प्रस्तावित दौरे व कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में बुधवार को बीघड़ रोड स्थित सामुदायिक केंद्र में जिला विकास निगरानी समिति तथा भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक में पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फूलां ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में लगभग 15 हजार लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन रैली का रूप लेगा जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला के विकास के लिए नई परियोजनाओं की घोषणाएं करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी मुकेश गौड, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, टोहाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन रिंकू मान भी मौजूद थे। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement