CM raje dialogue with public-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ में सीएम का सर्वसमाज के साथ जनसंवाद

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 नवम्बर 2017 8:27 PM (IST)
बहरोड़ में सीएम का सर्वसमाज के साथ जनसंवाद
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने निर्देश दिए हैं कि अन्य राज्यों से राजस्थान में शादी कर आई विवाहित लड़कियों के जाति प्रमाण-पत्र बनाने में कोई कठिनाई नहीं आनी चाहिए। उन्होंने संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह एवं प्रभारी सचिव अखिल अरोड़ा को इस संबंध में मुख्य सचिव के साथ बैठक कर इसका नियमानुसार हल निकालने के निर्देश दिए। यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के सामने हरियाणा एवं अन्य राज्यों से राजस्थान खासकर अलवर ब्याह कर लाई गई विवाहित लड़कियों के जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाये जाने की समस्या आई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। राजे गुरूवार को अलवर जिले के बहरोड़ विधान सभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रही थीं। आमजन की अपेक्षाएं जानने के लिए शुरू किया जनसंवाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन मुख्यमंत्री को सीधे संवाद के माध्यम से अपनी समस्या बता सके, इसके लिए जनसंवाद कार्यक्रम शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हर वर्ग की समस्याओं को जानने और उनका निराकरण करने का मौका मिलता है। सीधे संवाद में हमें विकास की जमीनी हकीकत का भी पता चलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के पास पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रही हैं।
पीडब्ल्यूडी के एसई से तत्काल रिपोर्ट मांगी
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को सर्वसमाज के लोगों ने विजय नगर गांव में सड़क नहीं होने की वजह से हो रही परेशानी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई को कार्यक्रम खत्म होते ही मौके पर जाकर पता लगाने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
दो दिन में कनेक्शन करने के निर्देश

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement