CM Raghubar Das,s relative murdered in Jharkhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झारखंड के CM की रिश्तेदार की हत्या

khaskhabar.com: बुधवार, 29 जून 2016 12:39 PM (IST)
झारखंड के CM की रिश्तेदार की हत्या
रांची। बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर काफी बवाल हो रहा है, मगर पड़ोसी राज्य झारखण्ड में भी कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां तक कि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के गृह नगर जमशेदपुर में उनकी रिश्तेदार खेमलता देवी की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उनकी गर्दन और पेट पर चाकू से वार किया और सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर मारा है। घटना के वक्त खेमलता देवी तमशा रोड स्थित क्वार्टर नंबर-80 में अकेली थीं। उनके पति कार्तिक राम ऑफिस गए हुए थे। क्वार्टर में पति-पत्नी ही रहते थे, मुख्यमंत्री रघुवर दास रिश्ते में खेमलता देवी के मौसा लगते हैं। उनके पति टाटा स्टीलकर्मी हैं। रात में जब उनके पति ड्यूटी से लौटे तो आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो कमरा खून से भरा था और खेमलता देवी फर्श पर लहूलुहान पड़ी थीं। पुलिस के मुताबिक अपराधी ने घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या की। उनके पति ने बताया कि जब वह कमरे में घुसे तो टेबल पर एक प्लेट में 4-5 पांच बिस्कुट रखे थे। घर में दो मोबाइल थे, दोनों गायब हैं। जब खेमलता के पति ने उस नंबर पर फोन किया तो दोनों स्विच ऑफ मिले।
किसी परिचित का हो सकता है हाथ

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement