हरियाणा को देश में पहले स्थान पर लाने के लिए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को जनअभियान बनाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री व उनकी टीम के प्रयासों को भी पीएम मोदी ने खूब सराहा। प्रधानमंत्री के संबोधन में जब राजनीति का जिक्र आया तो उन्होंने सभी दलों को एक मंच पर लाकर हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम मनाने के लिए राजी करने के लिए मुख्यमंत्री की राजनीतिक कुशलता पर भी मुहर लगाई।प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री को यह तारीफ उस समय मिली है कि जब उनके नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार के दो वर्ष पूरे हुए है और दूसरा राज्य अपनी स्वर्ण जयंती वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर गुड गवर्नेंस व राजनीतिक कार्यकुशलता से मुख्यमंत्री का राजनीतिक कद ऊंचा हुआ है। आपको बता दे कि हरियाणा में पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के लिए प्रधानमंत्री देश में तथा अनेक वैश्विक मंचों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ कर चुके हैं।
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार