CM inaugurates water supply scheme will in Kandaghat 30-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री 30 को कंडाघाट में करेंगे पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 6:57 PM (IST)
मुख्यमंत्री 30 को कंडाघाट में करेंगे पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण
सोलन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 30 दिसम्बर को सोलन जिला के कण्डाघाट उपमण्डल में एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री इस दिन प्रातः 11:20 बजे चायल में ग्राम पंचायत सकौड़ी, झाझा, दंगील, हिन्नर तथा बांजणी के लिए पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। तदोपरान्त वे चायल में ही चायल-गौड़ा मार्ग का भूमि पूजन भी करेंगे। वीरभद्र सिंह दिन में 1 बजे कण्डाघाट में राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट के भवन की आधारशिला रखेंगे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट के भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरान्त सब्जी मण्डी भवन कण्डाघाट की आधारशिला रखेंगे तथा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कण्डाघाट के छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। वीरभद्र सिंह कण्डाघाट में ग्राम पंचायत सिरिनगर, बिशा, मही, कवारग तथा छावशा के (एनसीपीसी) गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना को समर्पित करेंगे। वीरभद्र सिंह कण्डाघाट में एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement