CM honors 11 people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा सीएसआर समिट-2018, सीएम ने किया 11 लोगों को सम्मानित

khaskhabar.com: सोमवार, 12 नवम्बर 2018 7:12 PM (IST)
हरियाणा सीएसआर समिट-2018, सीएम ने किया 11 लोगों को सम्मानित
गुरुग्राम । हरियाणा सीएसआर समिट-2018 में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य की सीएसआर वैबसाईट व पोर्टल लांच करने के साथ साथ इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों को सम्मानित किया। हरियाणा के गुरूग्राम में आयोजित समिट में सम्मानित होने वालों में गुरूग्राम के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह सहित झज्जर की उपायुक्त सोनल गोयल और हिसार के उपायुक्त अशोक कुमार मीणा शामिल थे। इनके अलावा, समिट में हयूमन रिसोर्स एंड सीएसआर-हीरो मोटो कोर्प के हैड विजय सेठी, मारूति सुजूकी इंडिया लिमिटेड से एमडी एंड सीईओ केनिची अयूकावा तथा ईडी ए के तोमर, एचडीएफसी बैंक के रिजनल हैड(रिजनल हैड) जसमीत सिंह आनंद, डीएलएफ फाउंडेशन के सीईओ डा. विनय साहनी, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया से ईडी हरभजन सिंह, इंडियन ऑयल कारपोरेशन से डायरेक्टर रिफाइनरीज बी वी रामागोपाल, ओएनजीसी से सीएसआर हैड मोहिंदर सिंह टोंक, पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया से आई एस झा को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement