Advertisement
सीएम के पास उपलब्धियां हैं नहीं, मेरे खिलाफ झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे; आशीष

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग खोलने की मांग मुख्यमंत्री से की गई। ताकि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को उपचार के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन मुख्यमंत्री ने भी इस मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया। विधानसभा क्षेत्र में 18 विभिन्न लिंक रोड बनाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई।
लेकिन मुख्यमंत्री ने एक भी नहीं सुनी इसके अलावा धनेड क्षेत्र में आईटीआई, ताल क्षेत्र में कोई बड़ा संस्थान, गसोता महादेव का सौंदर्य करण व पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग भी मुख्यमंत्री से की गई लेकिन मुख्यमंत्री के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। एक बस स्टैंड का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री ने तब किया जब राज्यसभा के चुनाव वाला एपिसोड हुआ।
मुख्यमंत्री अभी उपचुनाव में हमीरपुर आ रहे हैं। लेकिन इन चुनावों के बाद वह न तो हमीरपुर की सुध लेंगे और न ही हमीरपुर के लोगों की। क्योंकि इससे पहले वह सुजानपुर और बड़सर में भी यही कहकर गए थे कि मुख्यमंत्री आपका हूं और आपके बीच में रहूंगा। लेकिन चुनाव के बाद एक बार भी वह इन विधानसभा क्षेत्र में नहीं गए।
अगर हमीरपुर की जनता के सुख-दुख में कोई शामिल होने आएगा तो वह हमीरपुर का बेटा आशीष शर्मा ही आएगा। मुख्यमंत्री जहां चुनाव हों वहीं के बन जाते हैं। कभी कहते हैं कि देहरा के हैं, कभी नादौन के कभी हमीरपुर के तो कभी खुद को कांगड़ा के बताते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


