Advertisement
सीएम गहलोत उदयपुर से शुरू करेंगे कांग्रेस गारंटी पदयात्रा

इधर, प्रियंका करेंगी कांग्रेस गारंटी संवाद
प्रदेश प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताय कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार सुबह 10:00 बजे सागवाड़ा में, दोपहर 12:00 बजे चित्तौड़गढ़ में एवं दोपहर 1:30 बजे नाथद्वारा में कांग्रेस गारंटी संवाद करेंगी। नाथद्वारा की सभा से पहले वह 1:00 बजे भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करने के लिए मंदिर जाएंगी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं नाथद्वारा से पार्टी उम्मीदवार एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भी शामिल होंगे।
राज्यसभा में पार्टी के उपनेता प्रमोद तिवारी शुक्रवार को आएंगे उदयपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सांसद एवं उपनेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी 17 नवंबर शुक्रवार को उदयपुर आएंगे। वह यहां उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम उदयपुर में करने के बाद अगले दिन 18 नवंबर शनिवार को सुबह जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 7:10 बजे इंडिगो एयरलाइंस द्वारा डबोक एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


