CM Gehlot will lay the foundation stone of drainage system project in Bharatpur on December 23-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर में 23 दिसंबर को सीएम गहलोत करेंगे ड्रेनेज सिस्टम प्रोजेक्ट का शिलान्यास

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2022 6:28 PM (IST)
भरतपुर में 23 दिसंबर को सीएम गहलोत करेंगे ड्रेनेज सिस्टम प्रोजेक्ट का शिलान्यास
भरतपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी 23 दिसंबर 2022 को भरतपुर शहर को ड्रेनेज सिस्टम प्रोजेक्ट की सौगात देने जा रहे है । तीन सौ करोड़ से अधिक की लागत से इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास होने से भरतपुर शहर की ड्रेनेज की समस्या का समाधान होने की पहल शुरू हो सकेगी । तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री से स्वीकृत करवाया है। ड्रेनेज सिस्टम बनने से भरतपुर शहर में जगह-जगह पानी भरने की समस्या से निजात मिल सकेगी । वहीं भरतपुर नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार और राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग के प्रयासों से भरतपुर शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे है। पार्कों का सौंदर्यकरण से लेकर सड़कों का निर्माण कार्य लगातार हुआ है। साथ ही 6000 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लग चुकी है। इन विकास कार्यों से आमजन को लगातार सुविधा मिल रही है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement