CM awarded Nandini Mishra home theft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री से सम्मानित नंदिनी मिश्रा के घर हजारों की चोरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 3:27 PM (IST)
मुख्यमंत्री
से सम्मानित नंदिनी मिश्रा के घर हजारों की चोरी
मिर्जापुर।एसपी कार्यालय से दो सौ मीटर की दूरी पर शहर कोतवाली अन्तर्गत विजयपुर कोठी में सोमवार की रात मकान का दो ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये नकद और अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर घर के पीछे गली से छत पर चढ़कर घर में प्रवेश किए थे। चोरों ने पहले छत का गेट तोड़ा और कमरे का ताला तोड़ने के बाद चोर घर में रखी दो आलमारी तोड़कर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। सूचना पर 100 डायल पर रात में पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की तहरीर शहर कोतवाली में दे दी गयी है। एसपी कार्यालय से चंद दूरी पर चोरी की घटना से लोगों के सामान की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। नगर के संवेदनशील मोहल्लों में से एक विजयपुरकोठी में मुख्यमंत्री से सम्मानित नंदिनी मिश्रा पत्नी विभूति कुमार मिश्र डायरेक्टर महिला प्रोधिनी फाउंडेशन किराये के मकान में परिवार के साथ रहते है। सोमवार को परिवार के सभी सदस्य किसी काम से वाराणसी गये हुए थे। रात में दस बजे घर लौटे और घर में प्रवेश किए तो छत का दरवाजा और कमरे का ताला टूटा देख अवाक रह गये। उन्होंने तत्काल पड़ोसी लोगों के साथ 100डायल पर पुलिस को सूचना दी।

[@ 500,1000 के पुराने नोट जमा कराने पर RBI ने जोडी कडी शर्त]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement