मुख्यमंत्री ने कहा कि शान्ति सद्भावना साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने, लोगों को नशामुक्त बनाने एवं अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए नौजवानों द्वारा किया जा रहा प्रयास काबिल-ए-तारीफ है। इस प्रकार का प्रयास प्रत्येक राज्य में किया जाना चाहिए। ज्ञातव्य है कि सन् 2012 में सर्व सेवा संघ एवं गांधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा अन्य गांधी विचार प्रणीत संस्थाओं के साथ कोकराझार में असम शान्ति यात्रा की शुरूआत की गई थी। जो काफी सफल रही। इसे ध्यान में रखते हुए सर्वसेवा संघ द्वारा अन्य गांधीवादी संस्थाओं के सहयोग से मोहब्बत का पैग़ाम लेकर 03 सितम्बर, 2016 से कोकराझार से यात्रा शुरू की गई।