60 दिनों तक 5 राज्यों में यह साइकिल यात्रा देगी एकता का संदेश
khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 07:24 AM (IST)
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर असम से जम्मू.कश्मीर के लिए निकाली गई शान्ति सद्भावना साइकिल यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने साइकिल यात्रा में चल रहे युवक-युवतियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की। भेदभावमुक्त समाज बनानेए सभी वर्गोंए जातियों एवं धर्मों में आपसी सद्भावना कायम करने तथा देश में मैत्री व एकता के संदेश को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे समाज को प्रेरणा मिलेगी।