लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना यूपी 100 सेवा का उद्घाटन किया। शुरुआत में यह योजना उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में लागू की जाएगी। ज्ञात हो कि 15 दिसम्बर से पहले पूरे प्रदेश में यूपी 100 सेवा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री की इस योजना से उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे देश में सबसे हाईटेक पुलिस हो जाएगी। यूपी 100 सेवा परियोजना का नियंत्रण केंद्र भी हाईटेक सुविधाओं से लैस है,
जो अमेरिका की 911 सेवा की तरह काम करेगी। इस योजना के तहत अपराध की शिकायत मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंचेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। इस कार्यक्रम में सीएम ने पुलिस विभाग के लगभग 2000 भवनों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में डीजीपी जावीद अहमद को सीएम अखिलेश द्वारा प्रक्रिया हस्तपुस्तिका प्रदान की गई।