Cloth Bank launches to those who need, will distribute blankets, quilts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जरुरतमंद लोगों के लिए क्लॉथ बैंक की शुरूआत, बांटे जायेंगे कंबल,रजाई

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 3:32 PM (IST)
जरुरतमंद लोगों के लिए क्लॉथ बैंक की शुरूआत, बांटे जायेंगे कंबल,रजाई
गुरूग्राम। जिला प्रशासन नगर निगम एवं रैडक्रॉस सोसायटी सामाजिक संगठनों के माध्यम से फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के लिए कम्बल उपलब्ध करवाने का काम करेगा। इसके लिए रैडक्रॉस भवन में क्लॉथ बैंक की भी शुरूआत की जा रही है, जहां कोई भी व्यक्ति नया अथवा पुराना कम्बल, गर्म कपड़े आदि दान स्वरूप भेंटकर रसीद प्राप्त कर सकता है। नगर निगम आयुक्त एवं जिला उपायुक्त टी एल सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में अनेक दानवीर हैं और बहुत से ऐसे सामाजिक संगठन हैं, जो हमेंशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र रूचि लेते हैं। लोगों की मदद से फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के लिए गर्म कम्बल उपलब्ध करवाने के लिए क्लॉथ बैंक बनाया गया है, जिसमें अपनी इच्छानुसार कोई भी व्यक्ति कम्बल, गर्म कपड़े आदि दान कर सकता है और अन्य लोगों को दान करने के लिए प्रेरित कर सकता है। जिला उपायुक्त ने बताया कि स्थानीय रैडक्रॉस भवन में एक दानवीर द्वारा 40 नए कम्बल दान स्वरूप भेंट किए गए हैं, जिन्हें सामाजिक कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है, जो देर रात फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को वितरित करेंगे।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement